उरई । सोमवार को श्रीरामलीला समिति के मंत्री स्व० उमाशंकर चतुर्वेदी जी के निधन पर  रामलीला भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता रामलीला के निर्देशक वयोवृद्ध रामशरण शर्मा ने की।

कार्यक्रम में सबसे पहले उमाशंकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया ।   ऋण चुकता सब आज हो गया, इस बुंदेली पानी का। समाज के खातिर जीवन बीता, पल पल लगा जवानी का। आजीवन लीला मंचन किया, संकल्प समाज सेवा का। जालौन इतिहास नाम अमर रखेगा, “उमा” तेरी कुर्बानी का।उक्त पंक्तियां श्रद्धांजलि देते समय सुशील कुशवाहा ने कहीं।

 

इस दौरान श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, ओमशंकर कुशवाहा, कमलाकांत वर्मा, थोपन यादव, संतोष शर्मा, राज सिंह सेंगर, दीपक मित्तल, गौरीश द्विवेदी, सुरेशराव डेंगरे, आशीष गुप्ता, किशोर पाटकार, विष्णु अग्रवाल, राधेश्याम मिश्रा, मु०सद्दीक, मु०मुवीन, अविनाश मिश्रा, रामप्रकाश गुप्ता, भगवानदास, अशोक कुमार धूसर, दिनेश कुमार द्विवेदी, रामबाबू विश्वकर्मा, यासीन खान, खट्टू महाराज, विजय चंद्र त्रिपाठी, सुशील कुशवाहा (अध्यापक), धर्मेंद्र सिंह चौहान, राजेश मिश्रा, कपिल चंसौलिया, मृदुल पाटकार आदि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार मिझौना ने किया।

Leave a comment