
उरई । लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर सर्वोदय इण्टर कालेज उरई में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण, ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी एवं रैली निकाली गई तथा नगर में स्थित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके उपरान्त ओपन दौड़ प्रतियोगिता इन्दिरा स्टेडियम से मधुवन रेस्टोरेन्ट रेस लाईन तक आयोजित की गई। अपर पुलिस अद्यीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने हरी झण्डा दिखाकर दौड़ को रवाना किया । इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 1100 रू0, द्वितीय विजेता को 500रू0 तथा तृतीय विजेता को 300 रू0 मुख्य विकास अधिकारी एबी सिंह और अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने प्रदान किए । दोपहर बाद भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वी जयन्ती पर जिला एकीकरण समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस का कार्यक्रम जिला पंचायत परिषद में आयोजित किया गया जिसमें सभी धर्मो के अनुयायियों द्वारा प्रार्थना सभा की गई । सभी सम्मानित लोगो को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके उपरान्त जनपद जालौन की महान विभूतियों सन्त सत पुरूषों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके उपरान्त राजकीय इण्टर कालेज में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता एवं पटेल के जीवन वृत्त पर गोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा सुमन निरंजन, सदर विधायक, जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा0 अरविन्द चतुर्वेदी सहित गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।




Leave a comment