उरई । दिल्ली से आ रही रोडवेज़ बस में त्यौहार के लिए घर आ रहे कामगार के साथ जहरखुरानी हो गई ।

हर त्यौहार पर दिल्ली से आने वाली रोडवेज़ बसों में जहरखुरान सवारियों को निशाना बनाने में जुट जाते हैं जबकि गरीब गुरबा पर इसकी बीतने की वजह से पुलिस इन वारदातों से पल्ला झाडे रहती है । बुधवार को दिल्ली में काम करने वाले शाहजहापुर थाना आटा निवासी हुकुम सिंह खर्चा पानी ले कर दीपावली मनाने रोडवेज़ से घर आ रहे थे । रास्ते में उन्हें किसी जहरखुरान ने भाँप लिया और उन्हें अपने जाल में फंसा लिया । कुठौंद के पास उन्हे सीट पर अचेत पड़ा देख बस के कंडक्टर ने अपनी बला टालने के लिए उन्हे नवासी की पुलिया पर छोड़ दिया और बस ले कर चला गया । बाद में जब राहगीरों की निगाह उस पर पड़ी तो पहले उसे कुठौंद के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहाँ से हालत ज्यादा खराब होने की वजह से डॉ अरुण तिवारी ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।

Leave a comment