
उरई । माधौगढ़ ब्लॉक के कैलोर ग्राम में अपरजिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं को सुना ।
अन्ना गायों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हो हल्ला भी किया । अपरजिलाधिकारी ने कहा कि गायें तो आप किसानों की ही है इसमें हम क्या करे । इस बात पर ग्रामीण भड़क गए पर मौके की नजाकत समझकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार ने लोगो को शांत कराया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई कमी नही रहने दी जाएगी। ग्रामीणों ने सरकार पर भी अपना आक्रोश दिखाया और चेताया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नही किया गया तो परिणाम जरूर मिलेगा। इस मौके पर तहसीलदार कर्मवीर सिंह ,खण्ड विकास अधिकारी वी सी वर्मा ,खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश गुप्ता,लेखपाल तपस्या गौतम सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।







Leave a comment