माधौगढ़-उरई । साल के पहले दिन शिकायतकर्ता अपना दर्द साझा करने आये तो अधिकारियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और मौके पर ही तीन शिकायतों का निस्तारण कर दिया। जिससे आमजन को आज न्याय का एहसास हुआ। हालांकि किसानों की समस्याओं पर एडीएम ने नगर पंचायत के ईओ को जमकर फटकार लगाई।
आज सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आई जिसमें तीन का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अहेता गांव की कांति और जय देवी ने शौंचालय की मांग की। सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद एडीएम प्रमिल कुमार ने तहसील के निरीक्षण किया। सभी कार्यालयों के मुयायना करने के बाद अधिनस्थों को शासन के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी। किसानों की अन्ना पशु की समस्या से चिंतित एडीएम ने ईओ बीके सिंह को जमकर फटकार लगाई। उनसे कहा सभी सफाई कर्मियों से कहें कि अपने जानवरों को बांध कर रखे। ताकि उनसे नगर में कोई परेशानी न हो और नगर के किनारे फसलों को नुकसान न हो। इसके अलावा कोतवाल को सख्त निर्देश दिए कि पशुयों को आवारा करने बालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ 151 की कार्यवाही करें। इस दौरान एसडीएम मनोज सागर,अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी,तहसीलदार कर्मवीर सिंह,क़ानूनगो मंसूर खान,कोतवाल रामसहाय आदि लोग रहे।







Leave a comment