उरई । ड्रायवर की नशेबाजी के कारण सोमवार को देर रात एक कार जालौन रोड पर कुंकरगांव पुल के नीचे गिर पड़ी जिससे कार में बैठे लोगों की रूह काँप गई लेकिन उनकी खुशकिस्मती से सभी बाल बाल बच गए ।

बताया गया है कि रात में विटारा ब्रिज कार नंबर यूपी 92 x 2450 जब कुकुरगांव पल से गुजर रही थी तभी ड्रायवर के नशे में होने के कारण कार अनियंत्रित हो कर पुल के नीचे गिर गई लेकिन यह इत्तिफ़ाक ही था कि इसमें कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ।

Leave a comment

Recent posts