
उरई । सिरसाकलार क्षेत्र में विद्युत करेंट से हुई मौत के विरोध में मंगलवार को शव रख कर ग्रामीणों ने जालौन औरैया मार्ग पर हदरुख गांव के सामने जाम लगा दिया ।
प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे । रोडवेज़ सहित यात्री बसें भी जाम में फंस जाने से मुसाफिरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । इस बीच प्रदर्शनकारी अधिकारियों के आने का इंतज़ार करते रहे जिससे जाम लंबा खिंच गया ।







Leave a comment