- खंड विकास कोंच परिसर में आयोजित किया गया अभिमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम
कोंच-उरई । एसडीएम गुलाब सिंह ने कहा है कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है लेकिन जागरूकता के अभाव में इसका समुचित लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों और पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी को सामूहिक रूप से ओढनी होगी तभी सामाजिक कल्याण की अवधारणा को मूर्त रूप दिया जा सकता है। यह बात उन्होंने खंड विकास कोंच परिसर में आयोजित अभिमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही।
गुरुवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में अभिमुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम गुलाब सिंह के मुख्य आतिथ्य में संजोया गया। एसडीएम ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी स्तर से गरीबों के कल्याण के लिए जिन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है उनका व्यापक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है, यह कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों, आशाबहुओं, शिक्षकों और प्रधानों द्वारा अच्छी प्रकार से किया जा सकता है। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा पर बिशेष बल दिया। एआरओ मनोज तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी अजितकुमार, सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला, एडीओ समाज कल्याण रमेशचंद्र श्रीवास, एडीओ पंचायत नरेश दुवे, पीएचसी पिंडारी के कमलेश राजपूत, कुसुम निरंजन, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डेन वंदना वर्मा आदि ने अपने अपने विभागों से जुड़ी जानकारी दी। ग्राम सचिव निधि राठौर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए गए शौचालयों के हो रहे दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि लोगों को अभी भी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने शौचालयों का सदुपयोग करने का आह्वïान किया। संचालन सीडीपीओ वंदना वर्मा ने किया। इस दौरान सीमा सचान, अंजली वर्मा, माधुरी, कंचन वैद, शांतिदेवी, रचना पटेल, शशि राठौर, ममतासिंह, प्रधान विनयकुमार, कैलाश वर्मा, अवधविहारी, अंतूसिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment