उरई । पुलिस हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने चुर्खी के थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है ।

गौरतलब है कि चुर्खी थाने की हवालात में लूट के एक मामले में सिकरी रहमानपुर निवासी मुनेश को पुलिस ने 4 दिन से हिरासत में ले रखा था । इसी बीच शनिवार को देर रात मुनेश ने हवालात के बाथरूम में शर्ट से गले में फंदा कस कर आत्महत्या कर ली । खबर पाते ही पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद मौके पर पहुंच गए । उन्होने दोषी पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दे कर नेताओं और मृतक के परिजनों को शांत कर दिया । इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने चुर्खी के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया है । मृतक के पिता की तहरीर पर राजू, बबलू , अनीता के साथ अज्ञात पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है ।

Leave a comment