जालौन। लगातार सात माह से निलंबित चल रहे तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत लेखपाल के लगातार अनुपस्थिति रहने के कारण उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एक सप्ताह में कार्यालय में उपस्थित न होने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
तहसीलदार बलराम यादव ने बताया कि तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत लेखपाल बृजेश कुमार श्रीवास्तव कुठौंद क्षेत्र मऊ कनार 26 मार्च 2019 से अनुपस्थित चल रहे हैं। लगातार अनुपस्थिति रहने पर राजस्व निरीक्षक की आख्या पर उन्हें 1 अप्रैल 2019 को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी वह काम पर नहीं लौटे हैं। लगातार अनुपस्थित रहने पर के कारण उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि वह एक सप्ताह में कार्यालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि उनके आवास पर भी निलंबन का आदेश भेजा गया था लेकिन वह तामील नहीं हो सका है।

Leave a comment