जालौन। खेत में जानवरों को चराने को लेकर हुए विवाद में तीन लोग घायल हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके गांव के रविंद्र, लोकेंद्र,विवेक व लाखन अपने जानवरों को खेत में चरा रहे थे। उनके खेत में मटर की फसल खड़ी है जिससे उनकी फसल खराब हो रही थी। जब उन्होंने जानवर चराने से मना किया तो वह गालीगलौज करते हुए मारपीट कर ने लगे। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो शाम को चारों लाठी डंडों व कुल्हाड़ी से लैस होकर उसके घर आ धमके और गालीगलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने कुल्हाड़ी से भी हमला कर दिया। घायल का आरोप है कि चारों ने मिलकर उनके व भाई अखिलेश, भतीजे रामचंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया है। पीडि़त की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पाताल रिफर कर दिया। वहीं पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उक्त संदर्भ में कोतवाल सुनील सिंह के बताया कि घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a comment