उरई। पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार के निर्देशन में यातायात प्रभारी अनिल कुमार एवं अन्य कर्मचारीगणों द्वारा यातायात नियम जागरूकता अभियान माह नवंबर के तहत सोमवार को आटा टोल प्लाजा पर गाडिय़ों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा वाहनचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात निरीक्षक अनिल कुमार,व राकेश कुमार के नेतृत्व में हाइवे स्थित आटा टोल प्लाजा पर गाडिय़ों व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर लगाकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान आटा टोल ,कालपी रोड आदि स्थानों पर दर्जनों गाडिय़ोंं, ट्रैक्टर ट्रालियों व ट्रकों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। यातायात निरीक्षक सहित पुलिस जवानों ने दोपहिया वाहनचालकों से हेलमेट लगाने, कार चालकों से सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग करते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, आगे जा रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाकर चलने, नशे में गाड़ी नहीं चलाने आदि की हिदायत देते हुए यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर जागरूकता पंपलेट भी बांटे।

Leave a comment