
कालपी। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक बार फिर कोतवाली कालपी में एडीएम की अध्यक्षता में व एएसपी, एसडीएम, सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक की मौजूदगी में हिंदू व मुस्लिम धर्मगुरुओं की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें देश में कोरोना पीडि़तों की बढ़ रही संख्या पर प्रशासन ने चिंता व्यक्त करते हुए धर्मगुरुओं से शासन द्वारा आए नियमों का अपने अनुयायियों से पालन कराने व सहयोग की अपील की।
कोतवाली कालपी में शनिवार की दोपहर तीन बजे बुलाई गई हिंदू व मुस्लिम धर्मगुरुओं की बैठक में अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि इस विपत्ति के समय सभी को सहयोग करना चाहिए तथा समाजिक दूरी बनाए रखने पर बल दिया। अमेरिका जैसा विकसित देश इस बीमारी के चलते तबाह हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि आपस नियम संयम बनाकर सोशल डिस्टेंस बनाकर भाईचारा कायम करें तथा संकट का आधा समय बीत चुका है। कोशिश करें कि यदि कोई पीडि़त है तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें। वहीं उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपील की जिस प्रकार से आप सभी का सहयोग मिला है आगे भी मिलता रहेगा एेसी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संकट अभी टला नहीं है लेकिन आज भी कुछ लोग इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जो कि आने वाले समय के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने अपील कि सामाजिक दूरी बनाते हुए अपने अनुयायियों से सरकार के नियमों का पालन कराने की अपील की। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय ने धर्मगुरुओं से अपेक्षा की है कि वह अपने स्थलों पर भीड़ एकत्रित न करें जिससे इस वायरस के बढ़ते प्रकोप से रोका जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाक डाउन का जो भी व्यक्ति उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लाक डाउन के दौरान पुलिस को देखकर जो लोग भागते हैं उन्हें यह सोचना चाहिए कि हम आपकी सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद पटेल, क्राइम इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा, एसएसआई प्रवीन कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार दोहरे, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, महंत जमुनदास महाराज, राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, मुफ्ती अशफाक, हाफिज इरशाद, बालाप्रसाद तिवारी, मुजीब अल्लामा, अरविंद यादव, मदे खां, सल्लू बरकाती, सुलेमान मंसूरी, फहीम अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।







Leave a comment