
रामपुरा-उरई। बाहर से लौटे लोगों को उनके घर न जाने देकर समरसिंह इण्टर कालेज में ठहराया गया है। जहां खाने पीने की व्यवस्था भी चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ही अपने स्तर से संभाले हैं। 55 लोग यहा ठहरे हैं। इस क्वारन्टीन हाउस में कोई असुविधा न हो, चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। सुबह और शाम वे खुद व्यवस्थाओं को देखने वे यहा आते हैं।
शुक्रवार को शाम 8 बजे के लगभग एसडीएम माधौगढ़ सालकराम ने भी समर सिंह इण्टर कालेज पहुचकर क्वारन्टीन हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने क्वारन्टीन हाउस में रहने वालों से कहा कि वो बिल्कुल न घबराये। उनकी सुरक्षा के लिए ये ऐतियाती व्यवस्था की गई है जिसका यह मतलब कतई नहीं है कि आपको कोई बीमारी है। समय समय पर मेडिकल टीम आपके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी भेजी जा रही हैं। एसडीएम ने कमरों में पहुंचकर ठहरे हुए लोगों से पूछा कि उनको कोई परेशानी तो नहीं हो रही हैं।
चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि क्वारन्टीन हाउस में वर्तमान में 55 लोग रह रहे हैं। जिनको सुबह चाय व नाश्ता दिया जा रहा हैं। दोपहर 12 बजे के लगभग खाना व शाम का खाना 7 बजे दिया जा रहा हैं। प्रत्येक व्यक्ति को एक साबुन दिया गया हैं। जिससे वो समय समय पर अपने हाथ धोते रहंेे। सभी कमरों में आल आउट भी लगवा दिये गए है। जिससे मच्छरों से बचाव किया जा सके। क्वारन्टीन हाउस की तीनों टाइम सफाई की जा रही हैं। एसडीएम सालकराम ने चेयरमैन की उनके प्रति सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए वहां मौजूद लोगों से कहा कि जल्द ही उनको घर भेज दिया जायेगा।
इस मौके पर लेखपाल कुँवर सिंह, उप निरीक्षक नरेश कुमार, नरेन्द्र व सफाई कर्मी महेंद्र आदि नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।







Leave a comment