उरई। लाॅकडाउन में गरीबों की भोजन आदि की व्यवस्थायें सुचारू बनाये रखने के लिए भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा और मैथिलीशरण शाखा प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया के निर्देशों के तहत लगातार सक्रिय है।
संस्था द्वारा 29 मार्च से 400 से 500 लोगों को प्रतिदिन प्रशासन के माध्यम से खाने के पैकिटों का वितरण स्वयंवर गेस्ट हाउस में कराया जा रहा है। उरई मुख्य शाखा के सचिव राजेश निगोतिया ने बताया कि अभी तक मुख्य शाखा के लोग एक लाख रूपये की सहायता कर चुके हैं वहीं मैथिलीशरण शाखा के अध्यक्ष डा0 सीपी गुप्ता ने 50 हजार रूपये की सहयोग राशि उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी। महिला शाखा की सचिव डा0 ममता स्वर्णकार ने बताया कि उनकी शाखा द्वारा 31 हजार रूपये की सहायता राशि जुटाई जा चुकी है।
संस्था के संरक्षक जीवनराम गुप्ता ने बताया कि शांति स्वरूप महेश्वरी, राघवेन्द्र परिहार और पुरूषोत्तमदास गुप्ता के प्रयासो से लंगर अनवरत लाॅकडाउन की म्याद तक जारी रखने के लिए अन्य समाजसेवियों से सहयोग भी मिल रहा है। जिले भर की शाखाओं में से वालंटियर चुनकर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं जिनसे मोहल्लावार रिपोर्ट मिलती रहती है। अभी तक संस्था की ओर से 1500 मास्क, 100 सेनिटाइजर, 30 परिवारों को राशन और 3090 खाने के पैकिट का वितरण किया जा चुका है।
इस कार्य में प्रांतीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र सिंह कंथरिया, मुख्य शाखा के अध्यक्ष अनिरूद्ध गुप्ता, सचिव राजेश निगोतिया, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रमोद कठिल, रामनरेश गुप्ता, रीतेश तरसौलिया, लखन लाल चंदया, अनिल कुचिया, राहुलदेव गुप्ता, हरिकिशोर गुप्ता, मैथिलीशरण शाखा के अध्यक्ष डा0 सीपी गुप्ता, सचिव बृजकिशोर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीताशरण गौतम, आशुतोष शर्मा, हरिकिशोर रिपु का विशेष सहयोग रहा।
साथ में डा0 संजीव गुप्ता का विशेष योगदान प्रतिदिन कोरोना हेल्पडेस्क पर चिकित्सा सलाह के लिए मिल रहा है। दैनिक जिम्मेदारियों के लिए प्रांतीय अध्यक्ष अजय इटौरिया के साथ पांच सदस्यीय टीम गठित है। शनिवार को अपने जन्म दिवस पर 500 खाने के पैकिटों की व्यवस्था उन्होंने अपनी तरफ से की साथ ही लोगों से कोरोना को हराने के लिए घर में रहने और रविवार को रात्रि 9 बजे प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुसार 9 मिनट तक 9 दिये जलाने का आग्रह किया। जालौन जिले से पांच लाख रूपये की धनराशि का योगदान प्रधानमंत्री केयर फंड में संस्था की ओर से करने का फैसला हुआ।

Leave a comment