उरई। आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव से दो दिन से लापता सम्पन्न किसान के पुत्र का शव घर के बाहर कुए में मिला। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने इसके पीछे किसी भी तरह की आपराधिक योजना से इंकार किया और कहा कि युवक ने नशे का लती होने के कारण गृह कलह के बाद कुए में कूदकर आत्महत्या की है।
ऐतिहासिक गांव परासन में रामकुमार तिवारी बड़े कास्तकार हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। लड़का एक ही शिवम तिवारी था। 27 वर्षीय शिवम तिवारी गांव के गलत आचरण के हम उम्र युवाओं की सोहबत में नशा पत्ती करना सीख गया था जिसे लेकर रोजाना घर में झगड़ा होता था। गुरूवार को सुबह 11 बजे घर में हुए झगड़े के बाद वह नशे की हालत में बाहर निकला और कुछ दूर बने कुए में कूद पड़ा। कुए में सबमर्सिबल पड़ी है जिससे दो दिन तक उसकी लाश का पता नहीं चला। जब पानी निकलने में दिक्कत होने लगी तो आज कुए में आदमी उतरवाये गये। नीचे लाश फंसी देखकर हड़कंप मच गया।







Leave a comment