उरई। जनपद में लाॅकडाउन के अवसर पर संचालित किये जा रहे आनलाइन नवाचार 21 दिन 21 एक्टिविटी के अंतर्गत सातवे दिन की पहली आनलाइन प्रतियोगिता कौन बनेगा कोरोना योद्धा में जनपद भर में 82 बच्चे शामिल हुए।
इसमें सवाल किया गया था कि भारत में कोविड-19 की टेस्ट किट का सबसे कम समय में बनाने वाले पहले वैज्ञानिक का नाम क्या है और उन्होंने किस समस्या से जूझते हुए यह किट तैयार की। इस सवाल का सबसे जल्दी उत्तर दिया मार्निग स्टार चिल्ड्रन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा अक्षरा ने।
अक्षरा को आज का कोरोना योद्धा घोषित किया गया। दूसरी आनलाइन एक्टिविटी रंगोली में 9 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि रविवार 5 अप्रैल को कोरोना वायरस पर स्वरचित कविता प्रतियोगिता होगी। जनपद के छात्र छात्राओं में नवाचारों से उत्साह, उमंग एवं सीखने की क्रियाशीलता बढ़ी है। जिससे वे भी बेहद उत्साहित हैं।







Leave a comment