
माधौगढ़। कोरोना के कारण आम आदमी से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चरमरा गई है जिसके बाद आला अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। दिन रात जुटे होने के बाद भी उन्हें खामियों की मार झेलनी पड़ रही है। फिर भी प्रशासनिक अमला सबकुछ सही करने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर, पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने माधौगढ़ और रामपुरा क्षेत्र में दौरा कर तमाम व्यवस्थाओं को देखा और जरूरी निर्देश दिए। राशन वितरण, बैंकों, कोतवाली और क्वारंटीन में रखे गए लोगों का निरीक्षण किया।
उन्होंने नगर में सरकारी विद्यालयों में क्वारंटीन किए गए लोगों से बात कर उनके हाल जाने एवं वहां की व्यवस्था भी देखी। कोतवाली माधौगढ़ का निरीक्षण किया। इसके अलावा नगर और रामपुरा में भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक की व्यवस्थाओं को देखा। तहसील के भी निरीक्षण किया। स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए। माधौगढ़ क्षेत्र में सेनेटाइज होता देख डीएम ने माधौगढ़ क्षेत्र की प्रत्येक व्यवस्था की तारीफ की। कोरोना प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण में भी माधौगढ़ और रामपुरा में संतुष्ट दिखे। इस दौरान एसडीएम सालिकराम, सीओ संजय शर्मा, कोतवाल जेपी पाल, कोतवाल रामपुरा आरके सिंह, राजस्व निरीक्षक शिवम राठौर, सदर लेखपाल मंसूर खान, मनीष आर्य, गुलाब आदि मौजूद रहे।







Leave a comment