
उरई। समाजसेवी संस्थाओं, गोपाल सेवा संस्थान और हरिहर सेवा संस्थान के शीर्ष पदाधिकारियों ने भी शनिवार को लाॅकडाउन पीड़ित परिवारों की मदद के लिए प्रशासन का हाथ बंटाया।
दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष रामअवतार बाबू जी और सचिव पवन कुमार मिश्रा आज सुबह डीएम डा0 मन्नान अख्तर से उनके आवास पर मिले। उन्होंने डीएम आपदा निधि में 21000 रूपये चैक के रूप में दान किये। डीएम ने उनका आभार जताया और अन्य सक्षम लोगों से भी आपदा निधि में योगदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस निधि में पर्याप्त रकम आ जाने से कोरोना से लड़ने में प्रशासन को अहम मदद मिलेगी।
समाजसेवियों ने इसी के साथ गरीबों को वितरण के लिए आटा सहित रसोई की आवश्यक सामग्री पैक बंद बोरियों के रूप में प्रशासन का सुपुर्द की। 50-50 किलो की इन बोरियों से 100 लोगों की मदद हो सकेगी।







Leave a comment