कोंच। कोराना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा नगर के सभी वार्डों को सेनेटाइज करने की कवायद चल रही है। शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि बादामसिंह कुशवाहा ने अपने वार्ड जवाहर नगर को सेनेटाइज कराया। सभासद नंदिनी बादामसिंह कुशवाहा ने नगरपालिका द्वारा चलाए जा रहे सेनेटाइजर जेटिंग मशीन के माध्यम से दवा का छिडक़ाव कराया। वार्ड के सभी मकानों, दुकानों, सडक़ों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज कराया। ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि कस्बे के सभी वार्डो को सेनेटाइज कराया जा रहा है।

Leave a comment