
कोंच। शुक्रवार को जुमा होने के कारण बजरिया पावर हाउस बाली मस्जिद में अजान कराने और नहीं कराने को लेकर एक ही समुदाय के दो लोगों में नौंकझौंक हो गई। सूचना पर प्रशासन और कोतवाली पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और समझा बुझा कर दोनों को शांत कर उनके घरों में भेजा।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए बजरिया पावर हाउस की मस्जिद से जुड़े मुस्लिम समुदाय के दो लोगों में आपस में नौंकझौंक हो गई और मामला तूल पकड़ गया। अजान नहीं कराने के पक्षधर एक शख्स का कहना था कि अजान अगर हुई तो नमाजी मस्जिद की तरफ दौड़ लगा सकते हैं और लॉक डाउन की स्थिति बिगड़ सकती है जबकि लॉक डाउन में घरों के भीतर ही नमाज पढने की हिदायत दी गई है। इसके इतर दूसरा शख्स इस बात को लेकर अड़ा था कि अजान कराई जाए ताकि लोगों को नमाज के वक्त के बाबत जानकारी हो सके। हालांकि मसला इतना बड़ा नहीं था जिस पर मुंहजोरी होनी चाहिए थी लेकिन जब मामला तूल पकड़ रहा था तभी एसडीएम अशोक कुमार, कोतवाल इमरान खान, एसएसआई राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए और दोनों लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा उन्हें अपने घरों में जाने की हिदायत दी।







Leave a comment