कोंच। नोवल कोरोना वायरस के चलते हुए देश व्यापी लॉक डाउन में कोई भूखा न रहे की सोच के तहत यहां विभिन्न संस्थाओं ने सामुदायिक रसोइयां शुरू की है जिनमें उनके कार्यकर्ता भोजन तैयार करके जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। इस कठिन समय में संस्थाओं के इस काम में आम जन भी खुल कर आर्थिक मदद कर रहे हैं ताकि जरूरतमंदों को लॉक डाउन की अवधि तक खाने पीने की दिक्कत न होने पाए।
आनंदी माता मंदिर सेवा मंडल जयप्रकाश नगर, अशोक आदर्श संस्था प्रतापनगर, संघ की जनता रसोई, जन सहभागिता टीम जवाहर नगर के अलावा समाजसेवियोंशशिकांत मिश्रा, सुलतान राइन आदि आगे आकर जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था में लगे हैं। आनंदी माता सेवा मंडल तथा अशोक आदर्श संस्था से जुड़े पूर्व सभासद अमित रावत ने बताया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर बाहर से पलायित होकर आ रहे मजदूरों को लंच बॉक्स की व्यवस्था कराई जा रही है जो 14 अप्रैल तक अनवरत जारी रहेगी। इस सामाजिक कार्य में काजी जाहिद अली, चंचल गुप्ता, विशाल अग्रवाल, अजय सोनी, वीनू गुप्ता, शिवम सोनी, सुनील यादव, वीनू याज्ञिक, रवि गुप्ता, कुलदीप रावत, श्याम रावत, सोनू राठौर, लोकेश सोनी आदि सहयोग कर रहे हैं। जवाहर नगर की जन सहभागिता टीम के योगेन्द्रसिंह गुर्जर, अंकित राठौर, दिलीपकुमार, राज गुर्जर, अंकित दाऊ आदि जरूरतमंद परिवारों में भोजन सामग्री पहुंचा रहे हैं। संघ की जनता रसोई में दिन भर लग कर सुशील दूरवार मिरकू महाराज, पवन झा, बंटी याज्ञिक, आशुतोष रावत, अरुण मिश्रा, कपिल रिछारिया, अर्पित वाजपेयी, अंजनी वैद, तरुण झा, प्रवीण सिंघल, अन्नू गहलौत, शिवराम चौरसिया आदि सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और शाम के लंच पैकेट जरूरतमंदों के घरों तक भेजे जा रहे हैं।

गरीब है फिर भी नि:स्वार्थ भाव से लगा है सेवा में
वैश्विक आपदा की इस घड़ी में हर कोई एक दूसरे की मदद करने में लगा है। कस्बे में कई जगह जन सहयोग से जरूरतमंदों के लिए भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन संघ की जनता रसोई में हलवाई का काम कर रहा जयप्रकाश नगर निवासी कुलदीप झा पिछले छह दिन से लगातार कस्बे के जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार कर रहा है और इसके बदले वह कोई पारिश्रमिक भी नहीं ले रहा है। गौरतलब है कि कुलदीप भी एक बेहद कमजोर परिवार सेे है लेकिन उसकी सेवा को लोग सलाम कर रहे हैं। अपनी नि:शुक्ल सेवाएं देकर वह सुबह से शाम तक लोगों के लिए भोजन तैयार करने में लगा है।

Leave a comment