उरई. कोरोना जिले का पीछा नहीं छोड़ रहा. आज जिस एक ओर व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है उसकी पत्नी ने जांच के समय उसका पता ऐट का लिखा दिया था जिससे अधिकारी उसके घर और इलाके को सेनिटाइज कराने के लिए परेशान रहे जबकि वह कोंच के भगत सिंह नगर मोहल्ले का निवासी निकला.
40 वर्षीय इस ऐट में ससुराल है. अब जिले में कोरोना संक्रमित पाए गये लोगों का आंकड़ा आधा सैंकड़ा पर पहुंच गया है. हालांकि इनमें एक्टिव केस केवल 6 रह गए हैँ. 3 मरीज कोरोना के कारण काल के गाल में समा चुके हैँ जबकि शेष स्वस्थ हो कर अस्पताल से घर लौट चुके हैँ.







Leave a comment