फिल्म व टीवी सीरियल निर्माता पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
जालौन। फिल्म व टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर व शोभा कूपर द्वारा सैनिकों की पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने कोतवाल को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाल रमेश चंद्र मिश्र को एक प्रत्यावेदन दिया है जिसमें कहा कि फिल्म व टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर व शोभा कूपर ने भारतीय सैनिकों की पत्नी के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया है जिससे सैनिकों की पत्नियों की भावनाएं आहत होने के साथ ही उनकी मानहानि भी हुई है। सैनिकों की पत्नियों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में फिल्म व टीवी सीरियल निर्माता के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर मोनू सेंगर, सचिन राजावत, जीतू राजावत, देवप्रताप सिंह जूदेव, मोनू सेंगर, राहुल राजावत, राजू राजावत आदि आदि मौजूद रहे।

Leave a comment