उरई। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकास खंडों में गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के तहत कार्य करने वाली महिलाओं को विभिन्न तरह की समस्यों आ रही हैं जिनका निराकरण गुणवत्तापरक एवं समयबद्वता के साथ सुनिश्चित नहीं हो पाता है। अत: इन स्वयं सहायता समूहों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने दी है।
उन्होंने बताया है कि जो नोडल अधिकारी बनाए गए हैं उनका काम विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इन स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत महिलाओं की समस्याओं का निराकरण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराने का होगा। साथ ही किसी गंभीर समस्या के आने पर अधोहस्ताक्षरी को भी संज्ञानित कराएंगे। वहीं डीएम ने शिकायत दर्ज कराने के लिए नंबरों को भी जारी किया है।

Leave a comment

Recent posts