उरई। आज आज स्टेशन रोड उरई गुरुद्वारा में पूज्य सिंधी पंचायत उरई द्वारा सभासद बनने पर लक्ष्मण दास बाबानी का सम्मान स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
आज सर्वप्रथम सिंधी गुरुद्वारा में पूज्य सुखमणि पाठ साहिब भजन कीर्तन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। तत्पश्चात कई बार सभासद रहे लक्ष्मण दास बाबानी को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगर पालिका परिषद उरई में नामित सभासद बनाए जाने पर उन पर फूलमालाओं से वर्षा कर सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर घनश्याम दास मुखिया, राजकुमार, कन्हैया लाल मखीजा, बग्गामल लालवानी, चेतन, बिंद रानी, मोहन रावलानी, अजीत बलेचा, बासुदेव बाबानी, लीलाराम, शंकर लाल, महेश रहेजा, कपिल आहूजा, आज्ञाराम सिंह, सुरजीत सिंह, सरदार पप्पू, चरणजीत सिंह, कालू सरदार, भागा दीदी, रिंकी आदि कई महिलाएं नौजवान साथी उपस्थित थे।

Leave a comment

Recent posts