उरई | डॉ यशवीर सिंह गुर्जर जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे | मूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले यशवीर सिंह 2013 के बैच के आई पी एस हैं जो इसके पहले गाजीपुर और हापुड़ में पुलिस अधीक्षक के रूप में  सेवायें दे चुके हैं | वर्तमान में यशवीर सिंह आर ए एफ के कमाण्डेंट थे  | डॉ सतीश कुमार को अब उनके स्थान पर भेजा गया है | शनिवार की शाम किये गए तबादलों में कानपुर महानगर और अयोध्या जिलों में डीआईजी पुलिस प्रमुख बनाये गए हैं |  तरह चित्रकूट , बस्ती और अलीगढ़ रेंज अपग्रेड कर उनकी कमान महानिरीक्षकों को सौंप  गयी है |

Leave a comment

Recent posts