
जालौन। लोगों को कोरोना से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में जड़ीबूटियों से काढ़ा तैयार किया गया तथा घर घर जाकर उसे पिलाया गया है।
शनिवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में रोगों से लडऩे की शरीर में क्षमता विकसित करने के लिए जड़ीबूटियों से एक काढ़ा तैयार किया गया। चिकित्साधीक्षक डा. अमर सिंह के नेतृत्व में बनाए गए काढ़ा को पहले चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को पिलाया गया। इसके बाद आसपास के एरिया के साथ मुख्य मार्ग पर लोगों को काढ़ा पिलाया गया जिसमें डा. पूजा राजपूत, नर्स नेहा व प्रियंका तथा वार्डब्वाय राहुल पाठक व रमेश चंद्र ने सहयोग किया।







Leave a comment