हवन पूजन में जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
उरई। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के स्वास्थ्य लाभ और कोरोना महामारी पर विजय हेतु जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी के कुशल नेतृत्व में आचार्य अतुल मिश्रा और आचार्य अनूप मिश्रा के कुशल सानिध्य में सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पर महामृत्युंजय का जाप, रुद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन किया गया।
इसमें मुख्य जजमान हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू जिला कोषाध्यक्ष, नीरज दुबे कैंथेरी जिला मंत्री रहे तथा पार्टी के पदाधिकारियों ने पूजा करके प्रभु से प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के महामंत्री दिलीप दुबे, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र निरंजन, किशोरी बापू, रामअनुग्रह सिंह राजावत, कार्यालय प्रमुख वीरप्रताप सिंह, तरुण तिवारी, सौरभ द्विवेदी, सोनू चौहान, नागेंद्र सिंह सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment