जालौन। घर में अकेली महिला के साथ घर में निर्माण कार्य में लगे राजगीर ने छेडख़ानी कर दी। पीडि़ता ने मामले की तहरीर कोतवाली में देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी रानी देवी पत्नी चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें राजगीर का कार्य गांव का ही रवि कर रहा है। मकान निर्माण में सरिया को काटने के लिए पति सुबह ब्लेड लेने के लिए जालौन आए थे। घर पर वह अकेली थी। घर पर उसे अकेली देखकर राजगीर रवि ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। जब वह चिल्लाई तो आसपास के लोगों को आता देखकर पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment