उरई। मंगलवार सुबह शहर की इकलासपुरा रोड स्थित सपा कार्यालय के पास कुछ लोगों ने गुजरते वक्त वहां स्थित नाले में एक युवक के शव को पड़ा देखा। थोड़ी देर में ही वहां पर काफी लोग जमा हो गए। सूचना पाकर शहर कोतवाल सुधाकर मिश्रा भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने नाले से जब युवक के शव को निकाला और उसकी छानबीन की तो उसकी पहचान जयंत सैनी (35 वर्ष) पुत्र देवीप्रसाद निवासी मोहल्ला नया पटेल नगर के रूप में की जो फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। पुलिस ने मौके पर घरवालों को भी बुलाया जो जयंत को मृत देखकर रोने पीटने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरूआती छानबीन में पुलिस को पता चला है कि जयंत अक्सर नाले की पुलिया पर ही रात के वक्त शराब पिया करता था और सोमवार रात को भी कुछ लोगों ने उसे पुलिया पर ही शराब पीते देखा था जिससे माना जा रहा है कि ज्यादा शराब पीने की वजह से वो नाले में गिर गया जहां से न निकल पाने पर उसकी मौत हो गई।





Leave a comment