कोंच। कोंच कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरगुवां बुजुर्ग में अपनी आठ वर्षीय भतीजी को बाइक पर बैठाकर खेत पर मटर तोडऩे के लिए जा रहे मजदूर की बाइक को सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।ग्राम बिरगुवां बुजुर्ग निवासी मजदूर रामऔतार अपनी भतीजी काजल को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर एक खेत में मटर तोडऩे की मजदूरी पर घर से निकला था। जब उसकी बाइक गांव में बने पंचायत घर के पास पहुंची तो सामने से आ रहे तेज गति के ट्रैक्टर से टकरा गई जिससे उसकी बाइक नीचे गिर गई लेकिन ट्रैक्टर चालक रुका नहीं बल्कि काजल को रौंदता हुआ आगे निकलता हुआ वहां से भाग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीडि़त मजदूर ने आरोपित राहुल पटेल निवासी ग्राम बिरगुवां बुजुर्ग के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a comment