एट। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ मिला। वहां से गुजर रहे रेल कर्मचारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आसपास के गांवों में युवक की शिनाख्त कराने में पुलिस जुटी रही। वहीं उसके कपड़ों से भी एेसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सकती।एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी झांसी कानपुर रेलवे क्रसिंग से कुछ दूरी पर लाइन चेक करते हुए चाबीमैन उपेंद्र सिंह गुजर रहा था तो उसको रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया। चाबीमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बुलाकर युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं एट थाना प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है कि युवक एक पैर से विकलांग था और उसके शव के पास छड़ी भी मिली है। हो सकता है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई हो। वहीं चौकीदारों की मदद से कि युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।





Leave a comment