कालपी-उरई। संयुक्त मजिस्टेªट जयेन्द्र कुमार ने फोरलेन बाईपास की सर्विस लेन की सडक और नालियों का निर्माण समय पर कराने के लिये शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।
मालूम हो कि बाईपास ओवरब्रिज के दोनो तरफ नीचे सर्विस लेन की सडक और नालियां कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है जिनके दुरूस्तीकरण का कार्य चलाया जा रहा है। यह काम दो माह के अन्दर पूरा किया जा रहा है। संयुक्त मजिस्टेªट ने कार्य की गुणवत्ता का भी जायजा लिया और मानक के अनुसार कार्य कराने की हिदायत निर्माण कम्पनी को दी ।

Leave a comment

Recent posts