जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा में खेत में एक नवजात का शव मिला। खेत में नवजात काशव पड़े होने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं शिशु के माता पिता को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।गुरुवार की रात किसी मां ने लोकलज्जा के भय से एक नवजात शिशु को सींगपुरा गांव के बाहर एक खेत में फेंक दिया। ठंड के मौसम में रात में खुले आसमान में पड़े रहने से नवजात की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह जब गांव के लोग बाहर घूमने के लिए निकले तो गांव से थोड़ी दूर पर नवजात का शव दिखा। थोड़ी ही देर में इसकी खबर फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कपड़े में लिपटे पड़े कन्या के शव को देखकर लोगों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। लोग नवजात के माता पिता को लेकर तरह तरह की बातों के साथ ही नवजात को जन्म देने वाली मां को कोस रहे थे। वहीं उक्त संदर्भ में प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने घटना के संबंध में कोई जानकारी न होने की बात कही।

Leave a comment

Recent posts