जालौन। मटर बेचकर रात में पिकप से घर जा रहे किसान की जेब में पड़े तीन हजार रुपए चार लोगों ने मिलकर छीन लिए। पीडि़त ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपनी पिकप गाड़ी से मटर बेचने के लिए जालौन आया था। रात करीब नौ बजे वह मंडी में मटर बेचकर अपने घर वापस जा रहा था तभी औरैया रोड पर प्रतापपुरा गांव के पास चार लोग खड़े थे जिन्होंने हाथ दिखाकर उनकी गाड़ी को रोक लिया जिनमें छोटे निवासी खंडेराव व सचिन को वह जानता था इसलिए उसने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रोकने पर शराब के नशे में चारों उससे रुपयों की मांग करने लगे। जब उसने रुपए देने से इनकार किया तो मारपीट करते हुए जेब में पड़े तीन हजार रुपए छीनकर भाग गए। इतना ही नहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त संदर्भ में प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का है। रुपए छीनने की घटना की पुलिस जांच कर रही है।







Leave a comment