आटा। गुरुवार की रात आटा थाना क्षेत्र के ग्राम परासन में घर के बाहर बैठे ग्रामीणों ने किसी युवक को चोरीछिपे एक घर के अंदर घुसते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकडक़र ले गई।ग्राम परासन निवासी जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, चंद्र सिंह व अनुज अपने घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान पड़ोस के एक घर में उन्होंने देखा कि एक युवक छत के रास्ते घर में घुस रहा था। इसके बाद उन्होंने उस घर का दरवाजा खटखटाया पर अंदर से किसी ने भी दरवाजा न खोला। इस पर ग्रामीणों ने उस घर को चारों तरफ से घेर लिया और इसकी खबर 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे को खुलवाकर घर की छानबीन की जिस पर उन्हें वहां पर एक युवक मिला जिसे पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ शरू कर दी। जब पुलिस युवक को पकडक़र घर से बाहर ला रही थी उसी वक्त गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और फिर रात में ही थाने आकर युवक के खिलाफ तहरीर दी।







Leave a comment