कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी बाइस वर्षीय युवक द्वारा डाई पीने के चलते उपचार के दौरान झांसी में मौत होने से मृतक के मोहल्ले व गांव में मातम का माहौल है तथा तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवकली निवासी गुड्डू निषाद (22 वर्ष) पुत्र स्व. जगदीश निषाद हाल निवास राजघाट कालपी ने गुरुवार को किसी बात को लेकर डाई पी ली। आनन फानन में परिवारजनों द्वारा कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति ठीक न होने पर उरई रिफर कर दिया गया जहां सुधार न होने पर झांसी रिफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शव को झांसी पुलिस ने अपनी सुपुर्दगी में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की जानकारी लगते ही मोहल्ले व गांव में मातम का माहौल है तथा युवक द्वारा डाई पीने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।







Leave a comment