उरई। रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात एक श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रेलवे ब्रिज के निर्माण में बैल्डिंग का काम करता था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पंचंनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिहार के सिवान जनपद अंतर्गत ग्राम पछगडरी निवासी धनपत कुमार रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज में करीब छह महीने से बैल्डिंग का काम कर रहा था। स्टेशन के पास ही वह रहता था। रात में उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जहां वह गुमटी बनाकर रहता था सुबह वहां उसका शव मिला। सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद पंचनामा भर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। धनपत के साथ उसका भतीजा तिलक भी काम करता था। चाचा की मौत कैसे हुई वह भी यह नहीं बता पा रहा है।

Leave a comment

Recent posts