विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों को भी मुददे उठाने का मिलेगा पूरा अवसर, प्रोटेम स्पीकर कुवंर मानवेन्द्र का ऐलान
उरई। प्रदेश विधान मण्डल का सत्र 18 फरवरी से शुरू होगा । इसकी 15 से 20 दिन तक चलने की सम्भावना है हालांकि सरकार बाद में सत्र के कार्य संचालन की समय सारिणी तय करके दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों को भेजेगी ।
यह जानकारी विधान परिषद के नये मनोनीत प्रोटेम स्पीकर कुवंर मानवेन्द्र सिंह ने एक विशेष भेंट में दी। वे लखनऊ से झंासी जाते समय नवीन मण्डी स्थल के समीप एनएच पर स्थित कमला फिलिंग स्टेशन पर कुछ देर के लिये रूके थे जहां उनका रवीन्द्र सिंह मुन्ना और राजेन्द्र सिंह पप्पू भइया ने साथियों के साथ माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान युवराज सिंह कुसमरा , हरनारायण सिंह तोमर सेवा निवृत्त न्यायिक कर्मी , रमाकान्त त्रिपाठी सेवा निवृत्त प्रबंधक आर्यावर्त बैंक आदि भी उपस्थित रहे।
इसी दौरान उन्होने एक विशेष भेंट में उक्त जानकारी दी । उन्होने कहा कि विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों को भी अपनी बात रखने का पूरा अवसर बिना किसी भेदभाव के दिया जायेगा। कुवंर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि वे पहले भी विधान परिषद के सभापति और उप सभापति रह चुके है जिससे उन्हें सदन के कार्य संचालन का पूरा अनुभव है और उनके लिये इसमें कोई कठिनाई आने का सवाल नहीं है।
उन्होने कहा कि पीठासीन अधिकारी का दायित्व निभाने में उनकी आन्तरिक अभिरूचि रहती है और उन्हें एक बार फिर अपने मन की जिम्मेदारी मिल गयी है जिससे वे बेहद खुश और उत्साहित है। बुन्देलखण्ड से सम्बन्धित सवालों को उनके कार्यकाल में प्राथमिकता मिलने की अपेक्षा को लेकर उन्होने कहा कि यद्यपि उन्हें भी अपनी गृह भूमि होने से बुन्देलखण्ड से विशेष लगाव है लेकिन सदन में सवाल पूछने को लेकर कुछ प्रक्रियायें और नियम रहते है जिसके दायरे में रहकर सभापति को कार्य करना पडता है। ऐसे में क्षेत्र या अंचल विशेष के सवालों को तरजीह देने का प्रश्न ही नहीं उठता ।
कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने उन्हें उच्च सदन का प्रोटेन स्पीकर बनाकर बुन्देलखण्ड का गौरव बढाया है जिसके मददे नजर बुन्देलखण्ड के लोग उसके शुक्रगुजार है। उनका झांसी तक रास्ते भर बुन्देलखण्ड में स्वागत सरकार के प्रति इस आभार की भी अभिव्यक्ति मानी जानी चाहिये ।






Leave a comment