उरई। नगर के मोहल्ला तुलसी नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात राजेश कुमार निवासी मोहल्ला तुलसी नगर के पुत्र विक्की (22 वर्ष) ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त विक्की की मां खाना बना रही थी जबकि पिता और बाकी लोग घर से बाहर थे। फांसी पर झूल रहे विक्की को देख घरवालों में हडक़ंप मच गया। परिजन उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग खुदकुशी की वजह को लेकर कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

Leave a comment