रामपुरा। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरौल में बीती रात चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।ग्राम निवासी दिनेश विश्वकर्मा पुत्र मुन्नीलाल विश्वकर्मा व दीनदयाल पोस्टमैन पुत्र दयाराम के घर में चोरों ने हाथ साफ कर लिया। सुबह के समय जब दीनदयाल सोकर उठे व घर के दूसरे कमरे में गए तो घर का सामान तितर बितर देख सन्न रह गए। इसके बाद दीनदयाल व ग्रामीणों ने जब दिनेश के घर के दरवाजों में पड़े ताले टूटे देखे तब सारा माजरा उनके समझ में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गृहस्वामी दीनदयाल ने बताया कि उनके घर से एलसीडी टीवी व घर में रखे लगभग पांच हजार रुपए चोरी हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिनेश विश्वकर्मा अपने परिवार सहित अहमदाबाद में रहते हैं। उनके घर में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर में चोरी की खबर पाते ही गृहस्वामी अहमदाबाद से अपने गांव के लिए निकल पड़े हैं।







Leave a comment