उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के विभिन्न भागों से बुलाये गये 7 ग्रामीणों को घरौनी के कागज वितरित किये जिनमें 2 शिवपाल सिंह गुर्जर निवासी करनपुरा तहसील जालौन व जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जयपुरा तहसील उरई शामिल थे ।
इस दौरान उन्होने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग से जिले के घरौनी प्राप्तकर्ता ग्रामीणों से बात की जिनमंे मूलचन्द्र निवासी ग्राम लहूरा तहसील उरई , हरनारायण निवासी ग्राम इमिलिया तहसील उरई , नवीन कुमार निवासी ग्राम खनुआ तहसील जालौन शामिल थे। मुख्यमंत्री ने उनसे वीडियो पर पूंछा कि घरौनी से उन्हें क्या लाभ हुआ है तो उन्होने बताया कि उनका मकान तो पहले से बना हुआ था परन्तु इसका मालिकाना अधिकार नहीं था । अब यह अधिकार हो जाने से हम इसको जरूरत पडने पर गिरवी रखकर दुबारा लौन ले सकते है, क्षतिग्रस्त होने पर दुबारा बनाने के लिये सहायता ले सकते है।
वीडियो काॅफे्रसिंग के बाद एनआईसी कक्ष में जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने 100 लाभार्थियों को बुलाकर अपने हाथो से घरौनी के कागज वितरित किये। इस दौरान कालपी के विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, उरई के विधायक गौरीशंकर वर्मा और निवर्तमान जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर उपस्थित रहे।








Leave a comment