कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जुआ के खिलाफ अभियान में पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप तरीबुल्दा कालपी से पांच जुआड़ी जुआ खेलते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देशन में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह व क्राइम इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा को मुखबिर खास की सूचना पर बीती शाम पंचमुखी हनुमान मंदिर तरीबुल्दा कालपी के समीप हारजीत की बाजी लगा रहे प्रभू पुत्र पंचम निवासी तरीबुल्दा, रज्जन पुत्र तिरछु निवासी हरीगंज, अंकित कुमार पुत्र रामसेवक निवासी हरीगंज, ठाकुर पुत्र कुंजीलाल निवासी रामचबूतरा, अजय कुमार पुत्र रामआसरे निवासी रामचबूतरा कालपी को उपनिरीक्षक रामगंज चौकी इंचार्ज रामविनोद, कांस्टेबिल विष्णु, पवन, घनश्याम के साथ इन सभी को गिरफ्तार किया गया तथा कुछ भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से ताश की गड्डी, मालफड़ नौ हजार दो सौ तीस रुपए तथा जामातलाशी आठ सौ तीस रुपए बरामद किए तथा सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।







Leave a comment