* ग्राम मुसमरिया के किसानो ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रत्याशी पर जन दबाव बनाने की रण नीति बनाई |

* ए डी आर और यूपी इलेक्शन की ओर से गाम मुसमरिया के स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी चबूतरे मे  चुनाव सुधार को लेकर हुई  किसान चौपाल

उरई |  रविवार को  जनपद जालौन के कालपी विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार की आबादी वाले ग्राम मुसमरिया में चुनाव सुधार को लेकर एडीआर और यूपी इलेक्शन बाच के संयुक्त तत्वाधान में एक किसान चौपाल का आयोजन हुआ| जिसमे किसानों ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के निर्देशों की सभी राजनैतिक दलों द्वारा अवहेलना करने पर अपने दोनों हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव पारित किया| वही किसानों ने विधानसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए मतदाताओं के पास आने वाले सभी दलों के प्रत्याशियों पर जन दबाव बनाने के लिए एक रणनीति बनाई। आज एडीआर और यूपी इलेक्शन वॉच के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम मुसमरिया में बरगद के पेड़ के नीचे प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चबूतरे पर चुनाव सुधार के लिए किसान चौपाल का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एडीआर के प्रदेश संयोजक अनिल शर्मा ने कहा की सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को बंगाल सहित छह राज्यों के चुनाव के समय यह स्पष्ट निर्देश दे दिए थे ,कि कोई भी राजनीतिक दल यदि ,किसी दागी प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव लड़ आता है |तो उसे चुनाव आयोग को यह बताना पड़ेगा की उसको क्या मजबूरी थी जो उसने किसी दागी व्यक्ति को अपनी पार्टी का प्रत्याशी बनाया |इसीतरह सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को यह स्पष्ट निर्देश दे दिया था कि यदि कोई राजनीतिक दल किसी गंभीर अपराधों के आरोपी यानी दागी नेता को अपने दल से प्रत्याशी बनाता है तो उसे उस जिले के 2 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों और एक टीवी चैनल में उस दागी प्रत्याशी के ऊपर जितने भी साधारण और गंभीर मुकदमे दर्ज हैं उनका विज्ञापन देकर विवरण छपवाना होगा और टीवी चैनल में प्रसारित करवाना होगा| जिससे उस विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को दागी प्रत्याशी के साधारण और गंभीर आपराधिक मुकदमों के आरोपी होने की ठीक ठीक जानकारी मिल जाए। लेकिन पहला चरण बीत जाने के बाद भी सभी राजनीतिक दलों ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना की यह एक चिंता का विषय मतदाताओं के लिए होना चाहिए | इस पर किसान चौपाल की अध्यक्षता कर रहे बुजुर्ग और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राममूर्ति द्विवेदी और पूर्व प्रधान कौशल सिंह ने प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का चौपाल मैं उपस्थित सभी पुरुष महिला किसानों ने अपने हाथ उठाकर सभी राजनीतिक दलों की इस उपेक्षा पूर्ण नीति की निंदा की इसके बाद श्री दुबे व श्री सिंह ने यह भी प्रस्ताव रखा की ग्राम मुसमरिया के सभी लोग एक रजिस्टर बनाएं और उसमें इस बड़े गांव की 2 वह समस्याएं जो वर्षों से लंबित पड़ी है उनके निराकरण का प्रस्ताव भी लिखें इसके बाद सभी ग्रामीण उस रजिस्टर में अपने हस्ताक्षर कर विधानसभा चुनाव में किसी भी दल का प्रत्याशी इस गांव में जब वोट मांगने के लिए आए तो उन्हें इस रजिस्टर का यह प्रस्ताव पड़वा कर उसकी सहमति लेकर उसके हस्ताक्षर करवाकर यह लिखवा ले कि जब वह विधायक बन जाएंगे तब गांव की इंदौर समस्याओं को सबसे पहले प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करवाएंगे इस प्रस्ताव का भी सभी पुरुष व महिला किसानों ने अपने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया इस अवसर पर किसान चौपाल की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राममूर्ति द्विवेदी पूर्व प्रधान कौशल सिंह ने कहा कि चुनाव सुधार को लेकर ग्राम मुसमरिया जिले में अगवाई करता हुआ एक नई मिसाल बनेगा। चौपाल का संचालन रामकुमार जादौन ने किया। चौपाल में एडीआर के जिला सह संयोजक राम कुमार जादौन एडीआर के जिला कोर कमेटी के सदस्य कृष्ण पाल सिंह (सुंनु) ,जिला कोर कमेटी के सदस्य विकास गुप्ता, सत्यपाल सिंह चौहान, राम प्रकाश प्रजापति, पुष्पा, लक्ष्मी प्रजापति, मंजुल चौहान, संतोषी देवी, वीरेंद्र पाल सिंह, सुरेश कुमार, हरिहर सिंह, अमन सिंह ,अनुज सिंह , हरि कांत द्विवेदी, दयानंद प्रजापति, राजेश तिवारी, रमेश सिंह सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक किसान उपस्थित रहे

Leave a comment