
कुठौंद –उरई | विकासखंड कुठौंद के लगभग एक दर्जन विकास कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया | इसके साथ ही एक दर्जन बूथ स्थलों का भी निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान पाई गई मामूली कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए । इसी के साथ साथ मनरेगा योजना के तहत कराए गए कच्चे एवं पक्के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया ।
जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने अपरान्ह में सिरसा कलार ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया । निरीक्षण के शुरुआती दौर में ही पुराना सीआईवीबोर्ड देख उनका पारा चढ़ गया । इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा मानक विहीन सीसी को देख उन्होंने रोष व्यक्त किया तथा पंचायत सचिवों की जमकर क्लास ली। उन्होंने गुणवत्ता की जांच के लिए उप जिलाधिकारी जालौन को निर्देश दिए। हालांकि सीसी निर्माण की नाप दुरस्त पाई गई।







Leave a comment