उरई | रामपुरा ब्लाक के पतराही गांव के ग्राम पंचायत सचिव सुनील कुमार पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रूपये जुर्माना ठोंका है |
बताया गया है कि गाँव के प्रमुख समाजसेवी प्रदीप सिंह ने ग्राम पंचायत द्वारा कराये गए कार्यों में हुए भ्रष्टाचार को ले कर जन सूचना के तहत पंचायत के कार्यों के अभिलेख मांगे थे जिसे देने में सचिव द्वारा टालमटोल करने पर प्रदीप सिंह ने राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया तो आयोग के हस्तक्षेप पर उन्होंने सूचनाएं दे दी लेकिन मनमाना शुल्क जमा करवा कर जिसके लिए फिर प्रदीप सिंह ने सूचना आयोग से गुहार लगाई इस पर आयोग ने सचिव को अतिरिक्त पैसा वापस करने के निर्देश दिए जिसका पालन नहीं किया गया और तलब किये जाने पर आयोग के सामने पेश तक नहीं हुए |
सूचना आयोग ने इस पर कडा रुख अपनाते हुए सचिव पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगा दिया है |







Leave a comment