उरई |  विकास खण्ड रामपुरा के ग्राम अंगदेला मड़ैया में गांव के बाहर एक रपटा लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित कराया गया है जो इसी भाजपा सरकार में दो साल पहले बनबाया गया था | आज इतने कम समय में ही  उसकी स्थिति जर्जर होने के कगार पर पहुँच गयी  है | इसको बनबाने में कोई मानक लागू नहीं किया गया है |  रपटा जिस जगह बना है वहां पर पहले ही गहराई थी फिर भी और गहराई से रपटा लघु सिंचाई विभाग ने बना दिया है | रपटा को पिलर देकर बनना था पर सीमेंट के पाइप डाल कर बजरा एवं मोटी वाली  गिट्टी से उसका लेंटर डाला गया है और रेलिंग प्लास्टिक  के पाइप डाल कर जेई रामकुमार पटैरिया की देखरेख में निर्माण हुआ है  | मजे की बात यह है कि ठेकेदार को दरकिनार करके भाजपा नेताओं ने इसका निर्माण कराया  |  मानकों को दरकिनार करके निर्माण कार्य किया गया है जिसपर चलना भी दुश्वार  हो गया है | 23 लाख रूपये की लागत इसमें खर्च दर्शा कर भारी घपला किया गया जीसी जांच की मांग जोरों से उठ रही है | ,

Leave a comment