सिरसाकलार-उरई | पुलिस के खदेड़े जाने से बदहवास भागे जुआरी नून नदी में गिर गए जिनमें से एक शव बाद में नदी से बरामद हुआ | मृतक के हाथ पैर बंधे मिलने से उसके परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर ह्त्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया जिससे  लोगों को शांत करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक को मशक्कत करनी पड़ी |  

आपको बता दें पूरा मामला सिरसा कला थाना क्षेत्र के ग्राम पजूना रिनिया का है । जहां सोमवार की शाम सिरसा कलार थाने की पुलिस ने गांव में हो रहे जुए के फड़ पर छापामार कर 5 लोगों को हिरासत में लिया था और उनकी जामा तलाशी लेने के बाद सारा पैसा पुलिस कर्मियों ने कथित तौर पर अपने पास रख लिया था | इसके बाद उनको खदेड़ना शुरू किया था जिसमें 5 लोग मौके पर पकड़ लिए गए थे|  पकड़े गए लोगों में से पैसा छीनने के बाद सभी को पुलिस ने वहां से खदेड़ा तो उसी में एक युवक के पुलिस ने हाथ बांध रखे थे |  वह जब नदी में कूदा तो हाथ बंधे होने के कारण तैरने में असफल रहा और नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई | मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे हुए व्यक्ति की गोताखोरों के द्वारा तलाश कराई  गई | जब युवक की लाश गोताखोरों ने निकाली तो पता चला कि उसके दोनों हाथ गमछे से बंधे हैं  जिसके कारण उसकी नाले में डूब कर मौत हो गई | मृतक के हाथ बंधे होने का मामला सामने आते ही क्षेत्र के आधा दर्जन गांव पंचायतों के निवासी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के खिलाफ जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अपर एसपी से संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की मांग करने लगे ।

Leave a comment