पानी से ढही कच्ची दीवार के मलबे में दब कर किशोरी की मौत

माधौगढ़-उरई | लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकानों में सीलन आ गई। इसी के चलते थाना माधौगढ़ के गोपालपुरा गांव में घर की कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे 18 वर्षीय लड़की की दबकर मौत हो गई। जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मदद से दीवाल के नीचे दबी हुई बच्चियों को बाहर निकाला गया। तो एक कि मौत हो गयी जबकि दूसरी घायल हो गयी। घटना के बाद एसडीएम अंगद यादव और चौकी इंचार्ज शशांक बाजपेयी घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गोपालपुरा गांव में शिखा (18) पुत्री रामकिशोर अपनी छोटी बहिन प्रिया (15) के साथ रात को मकान के अंदर टीनशैड के नीचे चारपाई पर लेटी हुई थी। बगल में कच्ची दीवाल बनी हुई थी,जो भोर के समय सीलन की वजह से भरभरा कर गिर गई। चारपाई पर ही दीवाल की मिट्टी और टीनशैड गिर गई। जिसमें वह दोनों दब गई। जब तक निकाला गया तो शिखा की मौत हो गई थी,जबकि प्रिया घायल थी। जिसे अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a comment